वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू स्थित मालवीय भवन में गुरुवार को महामना मालवीय मिशन का स्थापना दिवस मनाया गया। मिशन के उद्देश्यों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया गया। महामना मालवीय मिशन की बीएचयू इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष विजयनाथ पांडेय ने कहा कि यह काशी हिंदू विश्वविद्यालय की पूरक संस्था है। बीएचयू विद्या की विभिन्न विधाओं में विशेषज्ञ तैयार कर रहा है तो मिशन पूरे देश को अलौकिक करने में जुटा है। शहर इकाई के अध्यक्ष हर्ष सिंह ने बताया कि अनपरा के बनवासी क्षेत्र में 65 बच्चों के लिए छात्रावास चलाया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी ने महामना के मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला।मालवीय भवन के मानित निदेशक प्रो. पतंजलि मिश्र ने म...