वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। महामना मालवीय मिशन की बीएचयू इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने महामना के आदर्शों के अनुरूप शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलों को सशक्त बनाने के लिए छह महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें बीएचयू में महामना सेवाश्रम बनाने की मांग प्रमुख है। मिशन ने विश्वविद्यालय में मूल्य-आधारित एवं चरित्र निर्माण शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप सभी पाठ्यक्रमों में शामिल करने का आग्रह किया। इसके तहत महामना का जीवन-दर्शन, भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, नैतिकता, आध्यात्मिकता, वेद-उपनिषद और गीता के मानवीय मूल्यों को क्रेडिट-आधारित पाठ्यक्रम के रूप में जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया। ज्ञापन में केंद्रीय पुस्तकालय स्थित 'मालवीय गैलरी' को सुदृढ़ करने, शोध सामग्री उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.