रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर। श्री सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर विकास शर्मा से भेंट कर एक औपचारिक ज्ञापन सौंपते हुए पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम पर भव्य चौक निर्माण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी। ज्ञापन में संस्था ने अपने गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1954 से सभा समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। संस्था वर्तमान में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री रामबाग श्मशान घाट सहित कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन कर रही है, जो नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई कि इतने व्यापक योगदान के बावजूद नगर में अब तक सनातन धर्म सभा या उसके संस्थापक के नाम पर किसी चौक या स्थल का नामकरण नही...