वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। महामना मालवीय मिशन की ओर से बीएचयू के संस्थापक भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय की जीवनी पर व्याख्यानमाला शुरू की जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को मिशन की कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। इसके अलावा मिशन के कार्यालय के लिए परिसर में स्थान की तलाश हो रही है। इसके लिए मिशन के सदस्य कुलपति से मुलाकात कर आग्रह करेंगे। मिशन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी बैठक के दौरान विचार किया गया। प्रो. रमाशंकर दूबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि महामना के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मालवीय स्मृति आश्रय स्थल बनाने पर भी कुलपति को स्मरण पत्र भेजा जाएगा। मालवीय मिशन के 50 वर्ष पूरे होने पर 2028 में स्वर्ण जयंती वर्ष मनेगा। इसके लिए एक विशेषज्ञ कमेटी के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ, जो संस...