लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यह भी पढ़ें- सीवान-छपरा रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान, 122 यात्री पकड़े गए उत्तर रेलवे नई दिल्ली से आई सतर्कता विभाग की टीम ने महामना एक्सप्रेस में छापा मार कर बिना टिकट यात्रा कर रहे 42 यात्रियों को पकड़ा। पैसे लेकर टीटी और पैंट्रीकार स्टाफ इन यात्रियों को अवैध तरीके से यात्रा करा रहे थे। दो टीटीई के पास से सरकारी हिसाब से अधिक नगदी मिली। टीम ने अवैध यात्रियों से जुर्माना के तौर पर 60 हजार रुपये अधिक की वसूली की।छापे की जानकारी बताया जाता है कि महामना एक्सप्रेस में पैसे लेकर यात्रियों को पैंट्री कार और स्लीपर क्लास में बैठा कर अवैध यात्रा कराने की शिकायत लंबे समय से उत्तर रेलवे, नई दिल्ली की सतर्कता विभाग को मिल रही थी। ठोस इनपुट पर टीम ने 29/30 अप्रैल की रात को दिल्ली से बनारस आ रही ट्रेन नंबर...