वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, संवाददाता। नगर निगम की लापरवाही के चलते सोमवार को करौंदी स्थित महामनापुरी कॉलोनी के लोग भीषण गर्मी में बिजली के लिए तरस गए। लगभग चार घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। महामनापुरी कॉलोनी के सामने नगर निगम की ओर से रोड चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। दोपहर लगभग तीन बजे निगम की लापवाही से हाईटेंशन केबल कट गया। इससे महामनापुरी फीडर बंद हो गया और महामनापुरी कॉलोनी में आपूर्ति ठप हो गई। कॉलोनी वालों ने बिजली विभाग को जानकारी दी। केबल की मरम्मत के बाद रात सात बजे सप्लाई नॉर्मल हुई। वहीं, कैवल्य धाम कॉलोनी में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर जल गया। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित इसके चलते लगभग तीन घंटे तक बिजली गुल रही। हालांकि, बाद में ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.