इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा, संवाददाता। पुराने शहर के मोहल्ला करनपुरा में इस समय महामंत्र संकीर्तन की धूम मची हुई है। पुरुषोत्तम मास में आयोजित हो रहे अखंड संकीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी है। एक घर से दूसरे घर में संकीर्तन के शुभारंभ से पूर्व प्रभात फेरी भी निकाली जाती है जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जगह-जगह भगवान का स्वागत भी किया जाता है। पुरुषोत्तम मास के पहले दिन से ही जय श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में पूरे विधि-विधान के साथ महामंत्र अखंड संकीर्तन हरे कृष्णा हरे रामा की शुरुआत की गई थी । 24 घंटे का यह अखंड संकीर्तन किसी न किसी श्रद्धालु के आवास पर होता है। यह भी पढ़ें- 'ले चल अपनी नगरिया,अवध बिहारी सांवरिया...' करनपुरा स्थित यमुना विहार कॉलोनी में लाला नंद किशोर वर्मा के पुत्र चक्रपाणि के निवास प...