मधुबनी, अप्रैल 1 -- बेनीपट्टी। महामंत्र के जाप व श्रवण मानव जीवन के भवसागर को पार करने का सबसे उत्तम नाव है। चौबीस घंटे में एक बार भी मनुष्य हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप कर ले तो उनकी सभी कष्टें दूर होगी। यह महामंत्र सनातन धर्म में बहुत ही शक्तिशाली और पवित्र माना गया है। इसके जाप से कई अध्यात्मिक अैर मानसिक लाभ प्राप्त होता है। बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड 5 हरदिया टोल में चौबीस घंटे के महाअष्टयाम महामंत्र जाप करते हुए व्यास मुरली झा ने मंगलवार को कही। उन्होने कहा कि सच्चे मन से इस महामंत्र का जाप करने से सभी पापों का नास होता है और इससे मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। हर मनुष्य को इस महामंत्र का कम से कम एक बार जाप करना चाहिए या श्रवण करना चाहिए। महाअष्टयाम में शामिल उप व्यास विनय झा, मधुकर झा, हरेराम झा, मुकुंद झा, निरज झा, ...