महामंत्री के जन्मदिन पर 85 रेलकर्मियों ने किया रक्तदान
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- एनएफआईआर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं एनसीआरईएस महामंत्री आरपी सिंह के जन्मदिन पर बुधवार को केंद्रीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। करीब 300 रेलकर्मियों ने रक्तदान के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिनमें 85 स्वस्थ पाए गए। इन सभी ने 85 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सा निदेशक राकेश निगम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुरेंद्र नाथ, डॉ. अनुराग यादव, डॉ. एसएस नायक, डॉ. सेन, वैभव कुमार गुप्ता, आकाश श्रीनेत्र मौजूद रहे। मंडल मंत्री चंदन सिंह ने बताया कि एनसीआर के झांसी, आगरा, प्रयागराज और कानपुर मंडलों में भी रक्तदान शिविर लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.