महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का देवलोक गमन
मुजफ्फर नगर, मई 18 -- मुजफ्फरनगर/मोरना शुकतीर्थ स्थित हनुमंतधाम आश्रम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का रविवार सुबह देवलोक गमन हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना से श्रद्धालुओं में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अस्वस्थता और अंतिम दर्शन 78 वर्षीय स्वामी केशवानंद सरस्वती अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्हें मुजफ्फरनगर के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह करीब 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए हनुमंतधाम आश्रम में रखा गया, जहां श्रद्धालुओं, साधु-संतों और नगरवासियों का तांता लगा रहा। इसके बाद तीर्थ नगरी में परिक्रमा निकाली गई। शाम को आश्रम परिसर में भगवान हनुमान की प्रतिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.