महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास अनुष्ठान में उमड़ रहे श्रद्धालु
गाजीपुर, अगस्त 7 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ हथियाराम की अधिष्ठात्री देवी बुढ़िया माई और देवाधिदेव शिव के अनन्य उपासक, जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति महाराज इन दिनों अपना चातुर्मास महानुष्ठान संपादित कर रहे हैं। श्रावण प्रतिपदा से शुरू होकर भाद्रपद पूर्णिमा तक चलने वाले इस महानुष्ठान में दर्शन-पूजन और पीठाधिपति से आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। यह चातुर्मास अनुष्ठान पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न कराया जा रहा है। काशी के विद्वान ब्राह्मण आचार्य सुरेश त्रिपाठी, आचार्य संजय पाण्डेय, प्रवीण त्रिपाठी, कृष्णकांत पाण्डेय और लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित कुल 21 प्रकांड विद्वानों का समूह प्रतिदिन सुबह से शाम तक विशेष आरती, महापूजन और लोक-कल्याणकारी अनुष्ठान संपन्न कर रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.