महामंडलेश्वर बनीं डॉ. उदिता त्यागी, मिला नया नाम प्रत्यंगिरा गिरी
देहरादून, जुलाई 22 -- हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की शिष्या डॉ. उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर घोषित कर दिया।धार्मिक समारोह कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित धार्मिक समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनके संस्कार संपन्न कराए और उन्हें नया संन्यासी नाम 'प्रत्यंगिरा गिरी' प्रदान किया।धर्म का संकल्प समारोह के बाद उन्होंने माया देवी मंदिर और आनंद भैरव मंदिर में दर्शन कर सनातन धर्म की सेवा का संकल्प लिया। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी की संस्तुति पर यह घोषणा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी प्रेम गिरी, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी महेश पुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.