अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय, उसके पति अशोक पांडेय व दोनों शूटरों का हत्या का गैंग पंजीकृत किया गया है। इसे डी-223 नाम दिया गया है, जिसका सरगना अशोक पांडेय को बनाया है। वहीं, चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इसी के साथ आरोपियों की संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। यह घटना 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हुई थी। हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद अशोक पांडेय को पुलिस ने पहले ही दिन गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद दोनों शूटर पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.