महामंडलेश्वर को धमकी मामले में पुलिस ने दर्ज किए बयान
रामपुर, अक्टूबर 2 -- श्री श्री 1008 जगतगुरु महामंडलेश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज को कथित रूप से धमकी दिए जाने के मामले में रामपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक अभिनव देशवाल ने महामंडलेश्वर एवं पीठाधीश्वर के बयान दर्ज किए। पुलिस ने उन्हें घटना से संबंधित स्थान पर भी ले जाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए अन्य तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। नौ सितंबर 2026 को पीठाधीश्वर श्री कृष्ण छठी महोत्सव में शामिल होने के लिए रामपुर आए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने महामंडलेश्वर को धमकी दी। कॉल के बाद उनके व्हाट्सऐप नंबर पर दो कथित धमकी भरे ऑडियो संदेश भी भेजे गए। घटना के नौ दिन बाद महामंडलेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.