हरिद्वार, मार्च 10 -- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद को झूठे केस में फंसाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर को पद से हटाने के लिए एक पूर्व महामंडलेश्वर और उनके सहयोगी ने झूठे मामले की राजिश रची। उन्होंने मध्य प्रदेश की सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों की गिरफ्तारी का आग्रह किया। श्रीमहंत ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद विद्वान और प्रतिष्ठित संत हैं। ऐसे संत के खिलाफ साजिश करने वालों पर अखाड़ा परिषद अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। जल्द इस बाबत बैठक बुलाई जाएगी और भक्तों को भी जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी शिवम महंत, महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी नागेंद्र और महंत गो...