मथुरा, जून 24 -- विशेष स्वच्छता, प्रवर्तन, सौंदर्यीकरण एवं जन-जागरूकता महाअभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सेक्टर प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही की गई। प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत Rs.78 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम द्वारा विभिन्न सेक्टरों में चलाए गए अभियान के तहत अतिक्रमण के विरुद्ध Rs.49 हजार 200, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने के विरुद्ध Rs.14 हजार 200 तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग एवं भंडारण के विरुद्ध Rs.15 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही 18 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई। इस प्रकार विभिन्न मदों में कुल Rs.78 हजार 400 की प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई। यह भी पढ़ें- गंदगी, पॉलीथिन व अतिक्रमण...