मथुरा, जून 24 -- मथुरा, जिला प्रशासन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से संचालित हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है महाअभियान के अंतर्गत मंगलवार को सेक्टर प्रभारियों ने व्यापक रूप से अभियान चलाया। कहीं अतिक्रमण हटाए गए तो कहीं प्लाटों से गंदगी साफ की गयी। कई जगह अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। गंदगी फैलाने, पॉलीथिन का प्रयोग करने और अतिक्रमण करने पर 51 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देशन में नगर निगम के सेक्टर प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित कर प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कराया। कई गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को समाप्त कराया गया तथा खाली पड़े भूखण्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर...