लखनऊ, मार्च 30 -- यूपी सरकार महाभारत सर्किट के तहत फर्रुखाबाद जिला स्थित काम्पिल्य को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। इस पौराणिक स्थल के समेकित विकास के लिए 4.70 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के तौर पर 1.40 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि द्रौपदी की जन्मस्थली सहित अनेक सांस्कृतिक धरोहरों की धरती काम्पिल्य  को संवारने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। महाभारत सर्किट के तहत द्वापर युगीन इस प्राचीन भूमि को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। आगंतुकों को तकनीक के माध्यम से उस दौर के इतिहास से परिचित कराने के लिए इंटरैक्टिव इंटरप्रिटेशन इंस्टॉलेशन की व्यवस्था की जाएगी। वर्ष 2025 में 21.67 लाख पर्यटक फर्रुखाबाद पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटक भी बड़...