पटना, जनवरी 28 -- पटना हाईकोर्ट के जज ने महाभारत की कहानी का जिक्र करते हुए ट्रिपल मर्डर केस के दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। बिहार के रोहतास जिले में साढ़े 4 साल पहले हुए ट्रिपल मर्डर केस के दो दोषियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। उच्च न्यायालय के जज ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि इस केस को देखकर महाभारत की कहानी याद आ गई, जिसमें कौरवों ने जमीन और सत्ता के लिए अपने ही रिश्तेदारों का खून बहाया था। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद और जस्टिस सौरेंद्र पांडे की बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद 67 पेज का फैसला सुनाया। यह हत्याकांड 13 जुलाई 2021 का है, जिसमें जमीन विवाद के चलते एक पिता और उनके दो बेटों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। 2 मई 2024 को रोहतास के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दो सहोदर भाइयों अनिल और सोनल सिंह को त...