मेरठ, मार्च 13 -- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मेरठ और हस्तिनापुर के ऐतिहासिक महत्व को वैश्विक पटल पर लाने के लिए घोषणा की हैं। उन्होंने मेरठ जिले के लिए लगभग 33 करोड़ रुपये की पर्यटन विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ​मंत्री जयवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता सनातन तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार और विकास करना है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरठ, हस्तिनापुर को महाभारत सर्किट, श्रीकृष्ण सर्किट से जोड़ा जाएगा। जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन के माध्यम से ऐसी बड़ी परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिससे मेरठ की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहचान विश्व स्तर पर स्थापित हो सके। पर्यटन विभाग को अब हर जिले में विस्तारित किया जा रहा है और खाल...