महाबोधि मंदिर में सुप्रीम कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना
गया, सितम्बर 12 -- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मनमोहन और दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मिनी पुष्करणा शनिवार को नियमित विमान से दिल्ली से गया जी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों न्यायाधीश सहित अन्य अतिथि बोधगया पहुंचे और होटल आईटीसी वेलकम में ठहरे। होटल पहुंचने पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मनमोहन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। कुछ देर विश्राम के बाद दोनों न्यायाधीश महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां वरीय बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी में उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। भिक्षुओं ने विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया और सभी न्यायाधीशों को बौद्ध परंपरा के अनुसार पूजा करायी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मां छिन्नमस्तिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.