गया, दिसम्बर 15 -- विश्व शांति और समस्त जीवों के कल्याण की कामना के साथ महाबोधि मंदिर परिसर में सोमवार से सात दिवसीय काग्यू मोनलम चेन्मो पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ। पूजा के पहले दिन सुबह छह बजे से ही पारंपरिक वेशभूषा और विशेष परिधानों में सजे हजारों बौद्ध श्रद्धालु महाबोधि मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन किया और इसके बाद विधिवत विशेष पूजा-अर्चना की। पहले दिन की पूजा में तिब्बती बौद्ध धर्मावलंबियों की काग्यू परंपरा के 17वें करमापा थिनले थाए दोरजे शामिल नहीं हो सके, लेकिन काग्यू वंश के अनेक वरिष्ठ और प्रतिष्ठित लामा इस पवित्र आयोजन में भाग ले रहे हैं। पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों बौद्ध लामा, भिक्षु, भिक्षुणियां और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूजा ...