गया, अप्रैल 28 -- भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती समारोह को लेकर बोधगया में विभिन्न राज्यों समेत कई देशों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को बुद्ध पूर्णिमा समारोह का पहला निमंत्रण कार्ड महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान बुद्ध को अर्पित किया गया। इस अवसर पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो, भिक्षु साईसाना बौद्धबोंग समेत कई बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे। एक मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महाबोधि मंदिर में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए जुटेंगे। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, थाईलैंड के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.