गया, मार्च 21 -- गया दौरे के क्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शनिवार सुबह बोधगया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के समक्ष मत्था टेककर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। मंदिर के गर्भगृह में वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करायी। पूजा के दौरान मंत्री ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को स्मरण करते हुए देश और प्रदेश में शांति व सद्भाव की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन-पूजन किया और कुछ समय ध्यान साधना में भी व्यतीत किया। साथ ही मंदिर परिसर में परिक्रमा कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस अवसर पर बीटीएमसी की ओर से भिक्षु डॉ. मनोज थेरो ने मंत्री को महाबोधि मंदिर का प्रतीक चिन्ह, पवित्र बोधिपत्ता व अन्य स्मृति चिह्न भेंट कर सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.