गया, जून 6 -- महाबोधि मंदिर में शनिवार को सिक्किम उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति भास्कर राज प्रधान और पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय के परिजनों सहित अन्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व शांति, मानव कल्याण और समृद्धि की कामना की। न्यायमूर्ति भास्कर राज प्रधान अपने परिवार व सहयोगी कर्मियों के साथ बोधगया पहुंचे थे। मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय के परिवार के सदस्य और अतिथि भी गया भ्रमण के क्रम में महाबोधि मंदिर पहुंचे। दोनों शिष्टमंडलों ने एक साथ मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध के समक्ष श्रद्धा अर्पित की। महाबोधि मंदिर पहुंचने पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी व केयरटेकर भिक्षु दीनानंद ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर में दीप प्रज...