गया, जनवरी 3 -- विश्व शांति की कामना को समर्पित 'चतुर्थ मैत्री प्राणिधान पूजा' का शुभारंभ शनिवार को विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विधिवत रूप से किया गया। यह विशेष पूजा दस दिनों तक चलेगी। जिसकी अगुवाई लद्दाख के विख्यात बौद्ध विद्वान गेशे तस्वंग दोरजी रिंपोछे कर रहे हैं। अहले सुबह मंदिर के गर्भगृह में विशेष वैदिक परंपराओं व अनुष्ठानों के साथ पूजा प्रारंभ हुई। इसके बाद गेशे तस्वंग दोरजी रिंपोछे ने अनुष्ठान स्थल पर विशेष आसन पर विराजमान होकर धर्मपाठ की शुरुआत की। उनके दोनों ओर वरीय लामाओं के बैठने की व्यवस्था की गयी है। जहां सभी लामा सामूहिक रूप से पवित्र धर्मग्रंथों का पाठ कर विश्व शांति का आह्वान कर रहे हैं। इस आयोजन का संचालन लद्दाख स्थित नगरी इंस्टिट्यूट ऑफ बुद्धिस्ट डायलेक्टिक्स द्वारा किया जा रहा है। पूजा में लद्दाख सहित तराई क्षेत्रों ...