गया, जून 17 -- महाबोधि मंदिर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे बुधवार को थाई भिक्षु समुदाय ने थाईलैंड की दिवंगत राजकुमारी बज्रकितियाभा नरिंदिरादेब्यावती की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना की। उनकी आत्मा शांति के लिए भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध से कामना की। आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत राजकुमारी को सभी ने श्रद्धांजलि देकर प्रार्थना की। यह कार्यक्रम उनके सम्मान में आयोजित सात दिवसीय श्रद्धांजलि शृंखला का हिस्सा है। राजकुमारी को थाईलैंड में प्रिंसेस पा अथवा प्रिंसेस भा के नाम से जाना जाता था। थाई सम्राट महा वजिरालोंगकोर्न की ज्येष्ठ पुत्री थीं। हाल ही में 47 वर्ष की आयु में उनके निधन से थाई समाज सहित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समुदाय में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में बोधगया में निवासरत थाई भिक्षुओं, श्रद्धालुओं व बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) की सच...