महाबोधि मंदिर बिहार राजस्व परिषद की अध्यक्ष ने किया पूजा-अर्चना
गया, जून 11 -- बिहार राजस्व परिषद की अध्यक्ष-सह-सदस्य हरजोत कौर बम्हराह बुधवार की शाम महाबोधि मंदिर पहुंचीं। यहां बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी और वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो ने पारंपरिक खादा भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ राजस्व परिषद के चार अन्य सदस्य भी मौजूद थे। महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भिक्षुओं द्वारा विशेष प्रार्थना और मंत्रोच्चार किया गया। इसके बाद उन्हें महाबोधि मंदिर परिसर, पवित्र बोधिवृक्ष और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने बोधिवृक्ष के नीचे कुछ समय ध्यान एवं शांत चिंतन में बिताया।बीटीएमसी की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न, फ्रेमयुक्त बोधि पत्र तथा "द आर्किटेक्चरल एंड स्कल्प्चरल लेगेसी ऑफ द होली महाबोधि महाविहार" पुस्तक भेंट की गई। यह भी पढ़ें- बीटीएमसी कार्यालय में दिवंगत पूर्व सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.