गया, फरवरी 27 -- महाबोधि मंदिर के बाहरी परिसर में गुरुवार की देर शाम लाल पत्थर पर एक लगभग 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल मंदिर सुरक्षा में पहले डीएफएमडी पर तैनात जवानों को सूचना दी। वहां मौजूद कई लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक को अक्सर मंदिर क्षेत्र में भिक्षाटन करते देखा जाता था। मृतक की पहचान बोधगया के राजापुर भुईटोली निवासी स्व. गिरानी मांझी का करीब 35 वर्षीय बेटा दिलीप मांझी के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही बोधगया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर प्रतीक कुमार ने शव का पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दि...