महाबोधि एक्सप्रेस से 17 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सासाराम, जुलाई 26 -- डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस से 17 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गया जिले के वजीरगंज निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक यात्री शराब लेकर यात्रा कर रहा है। ट्रेन के डेहरी स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से दो अलग-अलग ब्रांड की 17 बड़ी बोतल शराब बरामद की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी का अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जीआरपी थाना के हवाले कर दिया गया। बताया कि पिछले 15 दिनों में आरपीएफ ने पांच अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.