प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का पर्स छीनकर युवक भाग निकला। चित्रकूट निवासी विमलेश द्विवेदी ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ रहीथी। इस दौरान किसी ने उसे हाथ से बैग छीन लिया और भाग निकला। बैग में 20हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, दो चेन, बाली समेत अन्य कीमती गहने थे।इसकी कुल कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये हैं। जीआरपी सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.