गया, मार्च 31 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए महाबोधि एक्सप्रेस में छूटा यात्री का बैग बरामद कर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12398 डाउन नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे विजय कुमार सिंह, निवासी चतरा (झारखंड), गया स्टेशन पर उतरने के बाद अपना काला पिट्ठू बैग कोच एम-1 की बर्थ संख्या 59 पर भूल गए। उन्होंने रेल मदद के माध्यम से सूचना दी। प्लेटफार्म संख्या 7 पर खड़ी ट्रेन में आरपीएफ ने बैग खोजकर पोस्ट पर सुरक्षित रखा। सत्यापन के बाद बैग मोबाइल चार्जर, कंबल व कपड़ों सहित यात्री को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.