विकासनगर, जून 11 -- चकराता क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक महाबल सिंह नेगी को कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उद्यान शिरोमणि सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) उत्तराखंड और एफडब्ल्यूए सोसाइटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रदान किया गया। उन्हें उद्यानिकी और कृषि के क्षेत्र में किए गए नवाचारों, किसानों को प्रेरित करने तथा क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- महाबल को उद्यान शिरोमणि सम्मान से नवाजा यह भी पढ़ें- हरिनगरी चाय बागान के काश्तकारों की टूटने लगी उम्मीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...