मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। अमिला नगर पंचायत के रकबा में 51 फीट ऊंची श्री संकट मोचन महाबली हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। पीत वस्त्रधारी युवतियों और महिलाओं ने कलश उठाया। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा था। कलश यात्रा में शामिल महिला और पुरुष डीजे की धुन और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के पावन तट पर पहुंची। जहां मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं और युवतियों ने अपने कलश में जल भरा। लगभग एक किमी लम्बी दूरी में निकाली गई कलश यात्रा मंदिर प्रांगण में यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां मुख्य पुजारी मनमोहन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.