धनबाद, मार्च 13 -- कतरासगढ़ राजबाड़ी रोड स्थित रवानी टोला के सार्वजनिक शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन गुरुवार को विधि-विधान के साथ हुआ। अंतिम दिन पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। सुबह में आचार्य आशीष चक्रवर्ती, भोलेनाथ चक्रवर्ती, उत्तम चक्रवर्ती और जय चटर्जी ने संयुक्त रूप से मां शीतला की प्रतिमा का पूजन कराया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं और पुरुष पूजन की थाली लेकर मंदिर पहुंचे और मां को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर रामकनाली, झींझीपहाड़ी, लश्करीटांड़, केशलपुर, सलानपुर, वेस्ट मोदीडीह, तेतुलमारी, छोटानगरी, श्रीधरपुर, जमुआटांड़ और खास सिजुआ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.