मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- आशियाना स्थित रेडसफायर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, एमएलसी गोपाल अंजान व महापौर विनोद अग्रवाल रहे। धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, अमित शर्मा, विपिन प्रजापति, निमित जयसवाल, राजीव गुप्ता, विनीता महरोत्रा, शशी किरण, पार्षद पंकज शर्मा, निर्वेश भटनागर, अनूप महरोत्रा, राजेंद्र पाल, सुमित चौहान, सौरभ शर्मा, संजीव शर्मा, आशीष सक्सेना आदि मंडल के पदाधिकारीगण,मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, मंडल के पार्षदगण एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...