महाप्रभू भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के पूजन-रथयात्रा को लेकर उत्साह,तैयारी पूरी
गुमला, जुलाई 16 -- भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सह मेला को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह-उमंग दिखने लगा है। गुरूवार को भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की रथयात्रा को लेकर जिला मुख्यालय के करौदीं,उर्मी बाइपास,नागफेनी सहित जिले के सभी प्रखंडो में सजने वाले पांरपरिक रथ मेला को लेकर उत्साह दिखने लगा है। महाप्रभू जगन्नाथ के पूजन-रथ यात्रा को लेकर सभी जगहों पर मेले की तैयारी पूरी हो गयी है। मेले में झूले,व्यंजन,मिठाई व खिलौनों की दुकानें सज गयी है। गुरूवार की सुबह से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-आराधना के साथ पवित्र रथ के स्पर्श व अपराहृन में रथ पर विराजमान महाप्रभू को पूरे परिवार के साथ मौसी बाड़ी की ओर खींच कर पहुंचाने के आंनदित स्मरण से लबरेज दिख रहे है। वहीं जिले के आंचलिक इलाकों में सजने वाले रथयात्रा सह मेला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.