कटिहार, मार्च 15 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि नगर पंचायत बारसोई के आरबीडी पाड़ा में शनिवार को चैतन्य महाप्रभु एवं राधे-कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान को विभिन्न आसनों में 56 प्रकार के व्यंजनों का महाप्रभु भोग अर्पित किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना रहा। बताया गया कि इस प्रकार का महाप्रभु भोग का आयोजन प्रायः नवद्वीप धाम एवं वृंदावन जैसे पवित्र स्थलों पर ही होता है। ऐसे में बारसोई क्षेत्र में इस तरह का दिव्य आयोजन होना श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात मानी जा रही है।कार्यक्रम के दौरान पंडाल परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कई श्रद्धालु दिनभर उपवास रखकर पूर्ण श्रद्धा भाव से विधि-विधान के साथ भगवान को भोग अर्पित करने की प्रक्रिया के साक्षी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.