मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- गुजराती मोहल्ला स्थित दाऊ जी की हवेली(मंदिर) में अखंड भूमंडलाचार्य जगतगुरु महाप्रभु बल्लभाचार्य का अवतरण दिवस मनाया गया। इसका आरंभ सुबह शोभायात्रा निकाल कर किया गया। शोभायात्रा दाऊ जी की हवेली से आरंभ होकर गुजराती स्ट्रीट, पान दरीबा, मंडी चौक, गोकुल दास रोड से होते हुए वापस हवेली पहुंच कर संपन्न हुई। इसमें महिलाएं केसरी साड़ियां पहने और सिर पर कलश लिए चलती रहीं। जबकि पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा और केसरिया दुपट्टा पहने रहे। रास्ते में लोग झांकी पर पुष्प वर्षा करते रहे। मुख्यानी एवं अशोक त्रिवेदी ने बताया कि कलश यात्रा के मंदिर पहुंचने पर भजन और गरबा किया गया। ठाकुर जी को केसर स्नान कराकर प्रसाद वितरित किया। शाम को फूल मंडली के दर्शन कराए। सभी ने सरकार द्वारा महाप्रभु बल्लभाचार्य के नाम पर एक रुपये का टिकट जारी करने पर...