सोनभद्र, जुलाई 31 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल से जुलाई माह में महाप्रबन्धक विद्युत एवं यांत्रिकी दिनेश दंडोतिया समेत कुल 4 अधिकारी और 52 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी), आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को शुभकामनाएं देते एनसीएल की उत्कृष्टता में अमूल्य योगदान के लिये सराहना की और उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताया। यह भी पढ़ें- क ककककककककककककककककककककककककककककककककककककककक ककककककककककककककककककककककककककककककककककककक...