सोनभद्र, नवम्बर 10 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद रोजगार की मांग को लेकर शक्तिनगर थानाक्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों की अगुवाई में सोमवार को ग्रामीणों ने बीना महाप्रबंधक कार्यालय का गेट बंद कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मिसिरा प्रधानप्रतिनिधि रामकुमार, घरसड़ी से ओम नारायण, बांसी से अरबिंद केशरी के साथ चंदुआर प्रधान योगेंद्र की अगुवाई मे सैकड़ो ग्रामीणों ने महाप्रबंधक कार्यालय के तीनों गेट बंद कर दिये। प्रधानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार बीना प्रबंधन व जिला प्रशासन के साथ बैठक किया गया लेकिन स्थानीय प्रभावितों के साथ विस्थापितों को नौकरी नही दी जा रही। एनसीएल बीना खदान में मिट्टी हटाने के कार्य में जुटी चेन्नई राधा कंपनी टालमटोल कर रही है। स्थानीय युवकों के लिए कंपनी प्रबंधन वैकेंसी फुल बताता है लेकिन बाहरी प्रदेशों व गैर जनपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.