जहानाबाद, नवम्बर 23 -- संध्या पाठशाला में गांव के गरीब बच्चों को मिल रही अच्छी शिक्षा सेवानिवृत्ति के बाद शहर के बजाय गांव में ही रहकर अपने स्तर से कर रहे शिक्षा दान संतोष कुमार मनमोहन, मखदुमपुर। शास्त्रों में ज्ञान दान को सबसे बड़ा दान माना गया है। धन के दान से प्राप्तकर्ता को क्षणिक लाभ मिलता है, लेकिन ज्ञान दान मिलने से कई पीढियां को प्रकाश मिलता है। शास्त्रों के इस कथन को सागरपुर निवासी अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक सत्येंद्र कुमार चरितार्थ कर रहे हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि बड़े पद पर पहुंचने के बाद लोग अपने गांव को भूल जाते हैं। वे अपने परिवार के साथ बड़े शहरों में शिफ्ट कर जाते हैं। लेकिन सागरपुर के सत्येंद्र कुमार, कोल इंडिया के महाप्रबंधक पद माइंस सेफ्टी डायरेक्टर से रिटायर होने के बाद भी अपने गांव में रह रहे हैं। हालांकि उनके बच्चे अच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.