प्रयागराज, फरवरी 21 -- रेलवे के ग्रुप सी के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। किसी प्रोजेक्ट या किसी जांच के लिए एक शहर से दूसरे शहर हवाई यात्रा के लिए उन्हें बोर्ड की जगह अब अपने जोन के महाप्रबंधक से अनुमति लेनी पड़ेगी। जीएम के निर्देश पर वे विमान यात्रा कर सकेंगे। बोर्ड से अनुमति लेने की आवश्यकता खत्म कर दी गई है। इसके लिए रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर फाइनेंस (एक्सपेंडिचर) संजीत कुमार ने सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर दिया है। ग्रुप सी में स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, टीटीई से ट्रैक मेंटेनर्स व अन्य तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं। ग्रुप सी के कर्मचारियों की संख्या 11 लाख से अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.