नोएडा, मार्च 9 -- जनसुनवाई में शिकायत आने पर कार्रवाई की गई परियोजना के भूमि देने वाले को नहीं दी थी रकमग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि देने वाले किसानों को रजिस्ट्री के बाद भी रकम नहीं मिल पा रही। ऐसे में यीडा सीईओ ने वित्तीय विभाग के जीएम समेत तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया।यीडा सीईओ आरके सिंह सोमवार को जन सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान एक किसान ने बताया कि विकास परियोजनाओं के लिए यीडा ने उसकी भूमि खरीदी है। 15 दिन पूर्व रजिस्ट्री भी हो चुकी, लेकिन अफसरों ने उनके खाते में अब तक पैसा जमा नहीं किया। इसे लेकर कई बार चक्कर लगा चुके, वित्तीय विभाग तरह तरह की बात कहकर उन्हें गुमराह कर रहा। सीईओ ने वित्त विभाग के अधिकारियों को तलब किया। पैसा नहीं जारी करने का कारण पूछा। सीईओ के फटकार लगाने के बाद ...