महाप्रबंधक ने सिग्नलिंग विफलताओं से बचाव के लिए दिए सुझाव
गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने शनिवार को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर संरक्षा एवं स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के निकट बने ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, आईपीएस रूम में पावर डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, पावर विफलता प्रणाली और डाटा लॉगर का निरीक्षण किया तथा सिग्नलिंग विफलताओं से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए। महाप्रबन्धक ने प्वांइट एण्ड क्रासिंग में केवल शंटिंग, ट्रांसफॉरमेशन, क्रास प्रोटेक्शन, प्वाइंट फ्लैक्स, गियर फाल्ट, इंसुलेटिंग प्वाइंट्स जैसे तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की एवं आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने प्वाइंट एण्ड क्रासिंग के डायग्राम का अवलोकन किया तथा ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित संचलन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Begusa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.