नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता होली पर्व के दौरान यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए शनिवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से भी संवाद किया। यात्रियों ने उन्हें बताया कि स्टेशन पर उनकी यात्रा पहले से सुगम हुई है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि संवाद के दौरान यात्रियों ने बताया कि प्रवेश द्वारों पर सुगम आवाजाही है और टिकट काउंटरों पर कोई विशेष भीड़ नहीं दिख रही है। यात्रियों ने होल्डिंग एरिया (प्रतीक्षा क्षेत्रों) के प्रबंधन की प्रशंसा की, जिससे प्लेटफार्मों पर अधिक भीड़ जमा नहीं हो रही है। भारी भीड़ के बावजूद स्टेशन परिसर में स्वच्छत...