बांदा, जून 20 -- बबेरू। जिला अधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान के महाप्रबंधक ने एक दर्जन से अधिक ट्यूबेलो का औचक निरीक्षण कर लगाई फटकार कहा शिकायत मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई। बढ़ती गर्मी और गिरते जल स्तर की लेकर जलसंथान के महाप्रबंधक राधेश्याम अधिशासी अभियंता शिवराज वर्मा सहायक अभियंता सौरभ ने शनिवार को कस्बे के देऊंरा बाबा ,दंगल मैदान,कमासिन रोड ,रोडवेज बस स्टॉप सहित विभिन्न स्थानों में स्थापित करीब एक दर्जन से अधिक ट्यूबेलो एवं पानी की टंकी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की टंकियों की क्षमता के बारे में जानकारी ली उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि गर्मी बहुत है प्रत्येक उपभोक्ता को समय से पानी मिले इस लिए सुबह और शाम दोनों पलियो में जाकर पानी की टंकी एवं ट्यूबेलो का समय-समय पर जांच करें साथ ही ऑपरेटरो से संवाद करते रहें ...