महाप्रबंधक ने अहिंसा में दृढ़ विश्वास रखने की दिलाई शपथ
गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर। आतंकवाद विरोध दिवस पर गुरुवार को महाप्रंबधक उदय बोरवणकर ने रेलकर्मियों को देश की परंपरा रही अहिंसा एवं सहनशीलता में दृढ़ विश्वास रखने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने और मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने के साथ ही विघटनकारी शक्तियों से लड़ने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल, रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर स्थित विभिन्न विभागों, कार्यालयों, कारखानों सहित मंडल, मुख्यालयों- लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर में भी रेलकर्मियों को आतंकवाद विरोध दिवस की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद कालेज में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.