हाजीपुर, फरवरी 18 -- हाजीपुर । सं.सू. महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने जोनल मुख्यालय हाजीपुर में सोनपुर मंडल के दो दिवंगत रेलवे कर्मचारियों के परिजनों को 'रेलवे वेतन पैकेज' के तहत एक-एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। मंगलवार को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के निर्देश एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में सोनपुर मंडल की ओर से दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को समस्त देयको का त्वरित एवं पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एस.सी. श्रीवास्तव तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सोनपुर मंडल में कार्यरत 02 कर्मचारियों के असामयकि निधन के उपरांत उनके आश्रितों को नियमानुसार समस्त समापक देयक एवं पारिवारिक पेंशन शीघ्र स्वीकृत की गई। भारतीय रेल एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ...