मुरादाबाद, जून 22 -- बुध बाजार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर विनोद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में मिला। उन्हें बताया कि दो वर्ष से नगर निगम उनसे बुध बाजार स्थित खोखों का किराया नहीं ले रहा। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को पूर्व में दिये गए किराए की रसीद, मेप एवं अन्य प्रपत्र भी सौंपे। नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरीश भसीन ने बताया कि महापौर ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि किसी भी वैध खोखे धारक को नहीं हटाया जाएगा। किराए की समस्या का समाधान भी बोर्ड की अगली बैठक में कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा नगर के सभी वैध खोखे धारकों को भी पंद्रह जुलाई तक अपने प्रपत्र जमा करा देने चाहिए ताकि सभी पर एक साथ निर्णय लिया जा सके। मयूर भाटिया, विनीत भंडूला, मयंक,मदान, चिराग सिक्का, सनी धवन, अनूप खन्ना, स...